इंदौर से भोपाल जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई, इससे कार के परखच्चे उड़ गए…

 रविवार दोपहर भोपाल-इंदौर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसेे में 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम पगारिया घाटी से नीचे एक वेयर हाउस और एक खेत के बीच में कार चालक से कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

इससे कार में सवार दो मासूम बच्चों सहित पांच की मौके पर ही मौत हो गई थी एक अन्‍य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीहोर रेफर किया था जहां उसकी मौत हो गई । मृतकों में 5 आनंद नगर भोपाल के एक ही परिवार के सदस्य हैं तथा छठा सीहोर का इनका मित्र था। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद नगर भोपाल निवासी 30 वर्षीय अंकुश पिता हीरालाल मोदिया अपनी पत्नी 28 साल की श्रद्धा, 8 साल की बेटी हिया तथा 4 साल की बेटी अंशिका, छोटा भाई 28 साल का अनुराग एवं सीहोर का उसका मित्र राहुल को कार क्रमांक एमपी 04 सी पी7210 में लेकर इंदौर गए थे।

इंदौर से वापसी के दौरान रविवार की दोपहर 1 बजे आष्टा से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर उनकी कार अनियंत्रित होकर अनेकों पलटी खाते हुए क्षतिग्रस्‍त हो गई।

Back to top button