इंटरनेशनल मॉडल हैं ये 20 साल की लड़की, IIM में एडमिशन के बाद चर्चा में

-
अजमेर. आकांक्षा चौधरी देश के बेहतरीन इंस्टीट्यूट्स में से एक माने जाने वाले आईआईएम अहमदाबाद की स्टूडेंट होने के साथ ही मॉडल भी हैं। खास बात ये है कि महज 20 साल की उम्र में वे मिस इंडिया एलीट 2016 का खिताब जीत चुकी हैं। इस सितंबर वे दिल्ली में होने वाले मिस फेस ऑफ ब्यूटी इंटरनेशनल पिजेंट में देश को रिप्रेसेंट करेंगी। मॉडल बनना महज एक इत्तेफाक की बात है…
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडल और मिस इंडिया एलीट 2016 की विनर आकांक्षा ने हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद में PGP प्रोग्राम ज्वॉइन किया है। उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में स्टूडेंट्स के बैच में पांचवां रैक पाया है।ये भी पढ़े: तेजस ट्रेन की रफ़्तार ने भारत में रचा इतिहास, पहली बार करवाया विमान जैसा एहसास
– चौधरी कई सारे इवेंट्स जैसे इंडिया शो केस और ब्लेंडर प्राइड में हिस्सा ले चुकी हैं। इस दौरान उन्हें सलमान खान और मलाइका अरोरा जैसे सेलेब्स के साथ काम करने का मौका मिला।
– उनकी शुरुआती पढाई राजस्थान के अजमेर से हुई। स्कूलिंग के दौरान ही वे पढ़ाई में काफी तेज थीं। उनके पिता हीराराम चौधर रेलवे में काम करते हैं और मां सुमन हाउस वाइफ हैं।– मैनेजमेंट की डिग्री करने के दौरान उनका मॉडल बनना एक इत्तेफाक ही था। दरसल, मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में ऑडीशन के दौरान ही उनका सिलेक्शन मिस इंडिया एलीट के लिए हो गया था। जिसे उन्होंने पिछले ही साल जीता था।– इस इवेंट में उन्होंने बगैर दिलचस्पी के हिस्सा लिया था और उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वे इसे जीत भी लेंगी। कॉलेज और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाए रखने के लिए उन्हें अपने सोने के घंटों को कम करना पड़ा।मैनेजमेंट करियर को मॉडलिंग के मुकाबले देंगी ज्यादा तरजीहCAT-2016 में कामयाबी पाने उन्होंने कड़ी मेहनत की। एक मीडिया हाउस से बातचीत में उन्होंने बताया कि इन सबके बावजूद वे अपने मैनेजमेंट करियर को मॉडलिंग के मुकाबले ज्यादा तरजीह देंगी। वे मॉडलिंग करना नहीं छोड़ेंगी क्योंकि ये उन्हें फिट रखता है, लेकिन वे अपने एजुकेशनल गोल को भी पूरा करना चाहती हैं। उनका सपना एक बेहतर कंसल्टेंट बनना है।





