इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने मचाया तहलका, रोहित शर्मा का तोडा सबसे बड़ा रिकॉर्ड….

इस बात से तो आप सभी भलीभांति अवगत ही होगें कि क्रिकेट से जुड़ी कई खबरे सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसकी मुख्‍स वजह भारत दौरे के अन्‍तर्गत खेले गये टेस्‍ट मैच है जिनमें इंडियन के खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये वेस्‍टइंडीज को एक बड़े अंतर से हराते हुये इस सीरीज को अपने कब्‍जे में कर लिया है। वहीं हाल ही में खेले गये श्रीलंका और इंग्‍लैड के मध्‍य तीसरे वनडे मैच को लेकर कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल इस बार इंग्लैंड और श्रीलंका के मध्‍य खेले गये तीसरे वनडे मैच में इंग्लिश गेंदबाजों का की आक्रामक गेंदबाजी देखने को मिली, जिससे इंग्लैंड ने बड़ी आसानी से मैच को जीतने में कामयाब रही है। बारिश से बाधित मैच को 21 ओवर का कर दिया गया, जिसके पश्‍चात टॉस को इंग्लैंड टीम जीते हुये गेंद बाजी करने का फैसला लिया। जिसके पश्‍चात श्रीलंका की ओर ओपनिंग के तौर पहले बल्‍लेबाजी करने आये डिकवेला और समरा विक्रम ने पहले विकेट के लिए 57 रन बनाकर शानदार शुरुआत की, लेकिन उसके पश्‍चात दूसरे बल्लेबाज इस पारी को संभाला ना सके। ऐसे में चंडीमल ने 34 रन और शनका ने 21 रन बनाए। जिस वजह से श्रीलंका टीम निर्धारित 21 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 150 रन ही बना सकी।

क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, ट्विटर पर पोस्ट किया भावुक संदेश

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि उपरोक्‍त लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी इंग्‍लैड टीम के बैरस्‍टो और रूट कुछ खास खेल प्रदर्शन नही कर पाये, तो वहीं जेसन रॉय ने 41 रन बनाकर पारी को संभाला। उसके पश्‍चात मॉर्गन ने 58 रन और स्टॉक्स ने 35 रन बनाते हुये इस मैच में अपनी जीत दर्ज कर ली, इस मैच के पश्‍चात मॉर्गन ने वनडे 2018 में 725 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिस वजह से फखर जमान और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रहे है। वहीं इस मैंच के पश्‍चात कुछ मजेदार तस्‍वीरे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिन्‍हें देख आप लोग अपनी महत्‍व पूर्ण राय हमें अवश्‍य लिखें।

Back to top button