आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज करें ये उपाय…
गुरूवार के दिन देव गुरू ब्रहस्पति की पूजा की जाती है, जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरू कमजोर हो उसे गुरूवार के दिन पूजा करने से लाभ होता है। अगर व्यक्ति पूरे विधि – विधान से गुरूवार की पूजा करता है तो उसे धन संबंधि परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। पूजा के साथ ही इस दिन कुछ खास उपाय करने की भी आवश्यकता होती है जिससे व्यक्ति का जीवन खुशहाल बनता है। आइए आपको बताते हैं गुरूवार के दिन क्या उपाय करने चाहिए…
अगर आप आर्थिक समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो गुरूवार के दिन चमेली के 12 फूल लेकर उन्हें जल में प्रवाहित करें।
गुरूवार के दिन पीले कनेर के फूल गुरु प्रतिमा पर चढ़ाने से कुंडली में अगर गुरू ग्रह कमजोर हो तो वो परेशान नहीं कर पाता है।
गुरू की पीड़ा को कम करने के लिए गुरूवार के दिन सोने का दान करें।
गुरूवार के दिन पीले वस्त्रों का दान किसी सुहागन स्त्री को करें, इससे घर में खुशहाली आती है।
अगर आपके घर के सदस्यों के बीच आपस में झगड़ा रहता है तो कम से कम 21 गुरूवार व्रत करें और व्रत खोलते समय पीली चीजों का सेवन करें।





