आरटीआई का बड़ा खुलासा: रक्षामंत्री सहित 32 राज्यसभा सांसदों ने नहीं दिया अपना संपत्ति विवरण

रक्षामंत्री समेत 32 राज्यसभा सांसदों ने अपना संपत्ति विवरण नहीं दिया है। वर्तमान में 244 सांसदों में से 212 सांसदों ने अपना संपत्ति विवरण दिया है। संपत्ति विवरण नहीं देने वालों में भाजपा के 12 व कांग्रेस के 4 सांसद शामिल हैं।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने राज्यसभा सचिवालय के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी से राज्यसभा नियमों के अनुसार अपना चल-अचल संपत्ति का विवरण देने व न देने वाले सदस्यों की सूचना मांगी थी।
जिसके उत्तर में राज्यसभा सचिवालय के निदेशक एवं केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी अरुण शर्मा ने 19 दिसंबर 2018 से 5 नवंबर 2018 तक अपना संपत्ति विवरण देने वाले 212 सदस्यों की सूची उपलब्ध कराई है। इसके अतिरिक्त वर्तमान 32 सदस्यों के नाम इस सूची में शामिल नहीं है।





