आरजेडी विधायक ने कहा, मुझे बालू माफिया बता रहे हैं सब, हो सकती है हत्या

पटना.बिहार में बालू पर राजनीति गर्म है। इस मामले में नाम उछाले जाने पर राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि कल तक हम बालू माफिया नहीं थे, लेकिन आज सभी मेरा नाम उछाल रहे हैं। मैं सरकार के खिलाफ बोल रहा हूं तो बालू माफिया करार दे दिया गया हूं। पुलिस और प्रशासन सभी मेरे खिलाफ हैं। वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार मेरी आवाज बंद करा देना चाहते हैं, मेरी हत्या भी कराई जा सकती है।
आरजेडी विधायक ने कहा, मुझे बालू माफिया बता रहे हैं सब, हो सकती है हत्या
 

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: सेना ने मार गिराए अलकायदा के तीन आतंकी, मुठभेड़ जारी

अवैध बालू खनन केस में आरोपी हैं वीरेंद्र के रिश्तेदार
गौरतलब है कि बिहार पुलिस पिछले दो सप्ताह से गंगा और अन्य नदियों से हो रही बालू की अवैध खनन के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस ने सैकड़ों की संख्या में बालू खनन में लगे ट्रैक्टर और पोकलेन जब्त किया है। इस मामले में मनेर के राजद विधायक भाई वीरेंद्र का नाम भी बालू माफियाओं के संरक्षक के रूम में चर्चा में आया है। पुलिस ने वीरेंद्र के भतीजे सोनू के ठिकानों पर रेड मारा था।

 
 
 
Back to top button