आपके घर के लिए कितने kW का सोलर सिस्टम सही? दूर करें कंफ्यूज

गर्मियां आते ही बिजली बिल भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में सोलर सिस्टम लगवाने की सोच रहे हैं तो पहले ये जान लें कि आपके घर के लिए कितने kW का सोलर सिस्टम सही रहेगा। जी हां, लगातार बढ़ती बिजली खपत के बीच बहुत से लोग अब Solar System की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं।

सोलर एनर्जी न सिर्फ बिजली का खर्च कम करने में आपकी काफी मदद कर सकती है, बल्कि लंबे टाइम में ये एक बेहतर इन्वेस्टमेंट भी साबित हो सकती है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि घर के लिए कितने kW का Solar System लें। चलिए आज इसी कंफ्यूज को दूर करते हैं।

किन लोगों के लिए 3kW Solar System सही?

आसान शब्दों में कहें तो अगर आपके घर का बिजली बिल हर मंथ लगभग 2000 से 3000 रुपये के बीच आता है, तो 3kW का सोलर सिस्टम आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये सिस्टम हर रोज करीब 15 यूनिट तक और महीने में लगभग 450 यूनिट तक बिजली बना सकता है। इससे आप AC, TV, फ्रिज, पंखे और कॉमन हाउसहोल्ड अप्लायंसेज चला सकते हैं।

किसके लिए 5kW और 6kW बेहतर?

अगर आपके घर में बिजली की खपत ज्यादा है और आपका हर महीने बिजली बिल 4000 से 8000 रुपये तक आता है, तो उन लोगों के लिए 5kW या 6kW वाला सोलर सिस्टम बेहतर ऑप्शन हो सकता है। 5kW वाला सिस्टम आपको महीने में करीब 750 यूनिट तक और 6kW सिस्टम लगभग 900 यूनिट तक की बिजली जनरेट करके दे सकता है। यानी आप इस सिस्टम में दो AC समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

8kW और 10kW का सोलर सिस्टम

अगर आपका घर काफी बड़ा है और बिजली की जरूरत ज्यादा पड़ती है, तो आप 8kW या 10kW वाले सोलर सिस्टम के साथ जा सकते हैं। एक महीने में 8kW वाला सिस्टम करीब 1200 यूनिट तक बना सकता है, जबकि 10kW वाला सिस्टम लगभग 1500 यूनिट तक बिजली तैयार कर सकता है। बड़ी फैमिली के लिए ऐसे सिस्टम ज्यादा बेहतर ऑप्शन हैं।

Back to top button