आपके करियर को मिलेगी एक नई उड़ान, इन उपायों को जल्द आजमाएं…

जहां हम कार्य करते हैं वहां का वास्तु भी हमारे करियर पर प्रभाव डालता है। पूरी मेहनत करने के बाद भी करियर में आपेक्षित सफलता न मिल रही हो या फिर करियर में उपलब्धियां हाथ नहीं आ रहीं तो ऐसे स्थिति हमारे आसपास का वातावरण और नकारात्मकता भी कारण हो सकते हैं। वास्तु में करियर को नई उड़ान देने के कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में।आपके करियर को मिलेगी एक नई उड़ान, इन उपायों को जल्द आजमाएं...

कार्यक्षेत्र में आपके बैठने की जगह आपकी कार्यकुशलता पर सीधा प्रभाव डालती है। जहां आप बैठते हैं अगर उसके पीछे दीवार आपके करीब है तो यह आपको सकारात्मकता प्रदान करती है। पीछे की इस दीवार पर पहाड़ों के दृश्य वाले पोस्टर लगाएं। कार्यालय के प्रवेश द्वार की ओर अपनी पीठ रखते हुए बैठने से बचें। अपने बैठने के स्थान के पीछे बहते पानी के दृश्य वाली तस्वीरें न लगाएं। ऑफिस में आपके सामने की जगह खुली होनी चाहिए। ऐसा करने से आगे बढ़ने की सोच और नए विचारों का आपको साथ मिलेगा। ऑफिस में अनुपयुक्त या टूटे फर्नीचर का इस्तेमाल न करें। कार्यस्थल पर बैठते समय आपका चेहरा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। अपने आसपास का वातावरण सदैव स्वच्छ रखें। बीम के नीचे कभी न बैठें।

Back to top button