आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है नींबू का रस…

नींबू का स्वाद बहुत ही खट्टा होता है. यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, सिट्रिक एसिड के साथ साथ अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते हैं. अगर आप अपने चेहरे पर नींबू के रस का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपको खूबसूरत और चमकदार त्वचा मिल सकती है. आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है नींबू का रस...

 

1- चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के लिए चीनी या मलाई में नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे साफ पानी से धो लें. 

2- अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या है तो नींबू के रस में थोड़ा-सा नमक मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. 5 मिनट बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धोएं. ऐसा करने से आपकी पिंपल्स की समस्या दूर हो जाएगी. 

3- अगर आप अपने दांतो के पीलापन की समस्या से परेशान हैं तो नींबू के रस में थोड़ी सी हींग मिलाकर दांतों की मसाज करें. ऐसा करने से आपके दांत मोतियों जैसे चमकदार हो जाएंगे. 

 

4- खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाने के लिए नींबू के रस में थोड़ा सा शहद और हल्दी पाउडर मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. रोजाना ऐसा करने से आपकी त्वचा खूबसूरत और चमकदार हो जाएगी.

Back to top button