आपकी तरक्की का मार्ग छुपा है इन रंगों में , जानिए क्या कहता है आपका रंग!

हर आने वाला साल अपने साथ नई आशाएं और नए चमत्कार लेकर आता है। कुछ इसी तरह हर बीतता साल जाते हुए कुछ नए तजुर्बे देकर जाता है। हम 2017 में प्रवेश कर चुके हैं, हर काई इस साल में कुछ अच्छा करने के लिए तरह-तरह प्लान बना रहा होगा। आज हम आपको रंगों के विज्ञान संबंधी बात आपको बताएंगे। हम आपको बताएंगे की इस नववर्ष 2017 में आप के लिए कौन सा रंग होगा फलदायी, जो खोलेगा आपके तरक्की के मार्ग  साथ ही आपको रखेगा तरोताज़ा। चलिए जानते हैं कौनसा रंग आपके लिए बना है जो हर तरीके से आपके लिए होगा फलदायक…

कुंडली

इनमें से बहुत कुछ के विषय में हम आपको पहले ही बता चुके हैं, जो नक्षत्रों, तारामंडलों, ग्रहीय दशाओं पर आधारित आपकी कुंडली पर आधारित थीं।

चीन की प्रख्यात विद्या

लेकिन एक बात और ध्यान देने वाली है कि हर धर्म में भविष्य का पता लगाने के लिए अपनी-अपनी विधाएं होती हैं। जैसे हिन्दू धर्म में कुंडली देखकर भविष्य को आंका जाता है, वैसे ही चीन की प्रख्यात विद्या के अनुसार हर बारह वर्ष बाद एक विशिष्ट जानवर का साल आता है। जो अपने साथ भिन्न-भिन्न विशेषताएं लाता है।

रंगों से जुड़ी भविष्यवाणी

इसी से जुड़े है रंगों से जुड़ी भविष्यवाणी। आपको बता दें कि चीनी विद्या के अनुसार 2017 रूस्टर यानि नर मुर्गे का साल है। इसके अनुसार आने वाले साल के लिए भूरा, सुनहरा, सिल्वर, सफेद आदि रंग काफी पवित्र माने जा रहे हैं।

राशि के अनुसार रंग

वैसे तो हर रंग अपने आप में खास होता है लेकिन आपकी राशि के अनुसार कौन सा रंग आपके लिए बेस्ट होगा इस बारे में बात करते हैं।

मेष राशि

इस साल मेष राशि के जातकों को लाल रंग पर विश्वास रखना चाहिए। हर मंगलवार को लाल रंग पहनें, ये आपको अवश्य ही लाभ पहुंचाएगा

वृषभ राशि

लाल रंग को ऊर्जा के प्रतीक के तौर पर माना जाता है. इसमें ऊर्जाओं को अवशोषित करने की क्षमता अन्य रंगों से बहुत ज्यादा होता ही है. यूं कह सकते हैं कि लाल रंग ऊर्जा को असीमित रुप से अवशोषित करने की क्षमता रखता है. इसलिए लाल रंग का ज्यादा इस्तेमाल आपको नकारात्मक और हिंसात्मकर बना सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि का प्रतिनिधि ग्रह बुध है। वर्ष 2017 में आपके लिए हल्का हरा, सिल्वर और सुनहरा रंग परफेक्ट रहेगा। हर बुधवार को अवश्य ही हरा रंग धारण किया कीजिए।

कर्क राशि

कर्क राशि का प्रतिनिधित्व चंद्रमा द्वारा किया जाता है। अपकी राशि के अनुसार मोती, सफेद हल्के नीला जैसे रंग आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। कोशिश कीजिए कि हर सोमवार को आप सफेद ही धारण करें।

सिंह राशि

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है, इस राशि के जातकों के लिए नीला, सुनहरा, पीला, हरा आदि रंग अच्छी है। अगर आप मनचाहा परिणाम हासिल करना चाहते हैं तो आपको हर बुधवार को हरे रंग को धारण करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को सबसे ज्यादा रोमांटिक और भावनात्मक माना गया है, इसका कारण है शुक्र ग्रह का इनके ऊपर प्रभाव। इन्हें ऐसा कुछ भी नहीं पसंद जो कॉमन हो, इनके लिए लकी रंग भी कुछ हटकर ही हैं जैसे रॉयल ब्ल्यू, गुलाबी और वॉयलेट इनके लिए परफेक्ट हैं। आपको हर शुक्रवार को क्रीम या ऑफ व्हाइट पहनना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि पर भी मंगल ग्रह का ही प्रभाव होता है। इनके लिए गहरे रंग काफी प्रभावकारी हैं। आपको गहरा भूरा, डार्क ग्रे, गहरा लाल और महरून आदि रंग इस साल ज्यादा से ज्यादा पहनने चाहिए। अगर आपको जीवन में सकारात्मकता की तलाश है तो आपको हर मंगलवार लाल पहनना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि का प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति है। आपके लिए वर्ष 2017 में बैंगनी के हर शेड खास हैं। इसके अलावा आप नीले रंग के लिए भी जा सकते हैं। हर गुरुवार पीले वस्त्र पहनना अच्छा रहेगा।

मकर राशि

शनि के प्रतिनिधित्व की वजह से इस साल मकर राशि के जातकों के लिए सबसे अच्छा रंग है काला। आप चाहें तो ग्रे, वॉइलेट, भूरा भी पहन सकते हैं। हर शनिवार काला रंग पहनना अच्छा रंग है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को इस साल चटक हरा, गहरा वॉइलेट, पहनना चाहिए क्योंकि ये आपके लिए बहुत लकी हैं। अगर संभव हो तो लाल या इससे मिलता-जुलता रंग बिल्कुल ना पहनें। हर शनिवार काले और नीले रंग का मिश्रण पहनना उचित रहेगा।

मीन राशि

पूरे 2017 में अगर आप वॉयलेट, बैंगनी, समुद्र जैसा हरा, पहनते हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है। अगर हो सके तो हर गुरुवार हल्का पीला रंग धारण करें। यह आपको लाभ पहुंचाएगा।

 
Back to top button