आप भी बनाइये दही वाली भिंडी

सामग्री :

600 ग्राम भिंडी, 2 टीस्पून अमचूर पाउडर, 1 टीस्पून पिसा गरम मसाला, 1 टीस्पून पिसी सौंफ, 2 टीस्पून पिसी लाल मिर्च, 1 टीस्पून पिसी हल्दी,1 टीस्पून पिसा धनिया, नमक स्वादानुसार, 4 टेबलस्पून देशी घी, 3 टी-कप दही, 3 साबुत लाल मिर्च, 1 चुटकी हींग, लंबी कटी अदरक, थोड़ा सा हरा धनिया।

विधि :

1. भिंडी का ऊपरी और निचला हिस्सा काटकर अलग कर दें। अब इसे बीच में से काटकर रख लें।

2. अब एक बर्तन में सारे मसाले एक-एक टीस्पून मिला लें। अब इस मसाले को हर भिंडी में बराबर मात्रा में भर दें।

3. कड़ाही में घी गरम करें और इसमें भिंडी को फ्राई करें।

4. अब एक बर्तन में दही लें और उसमें पिसी लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर फेंटे। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं।

5. फ्राई की हुई भिंडी को दही में डालकर तब तक पकाएं जब तक दही गाढ़ा न हो जाये। पक जाने पर इसे कटे हुए धनिया के पत्तों और अदरक के टुकड़ों से सजाकर गरमागरम परोसें।

Back to top button