आप घर पर ही बनाइये दही आलू

सामग्री :

दही 1 कटोरी, उबले आलू 5, अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच, जीरा आधा चम्मच, हींग 1 चुटकी, हरी मिर्च 1-2, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, लालमिर्च पाउडर 1 चौथाई चम्मच, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया बारीक कटा हुआ 2 चम्मच।

विधि :

दही को एक कप पानी के साथ मिक्सर में फैट लें। उबले आलू को छोटे टुकड़ो में तोड़ ले।

कड़ाही में तेल गरम करे उसमे हींग जीरा डाले, जीरा होने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डाले, कुछ देर भुने, कटी हरी मिर्च भी डाल दे धीमी आंच पर कुछ देर भूने, उसके बाद हल्दी और उबले आलू मिला दे, पिसी लाल मिर्च और नमकभी मिला दे।

2-3 मिनट तक तेज आंच पर भूने, फिर फेंटा हुआ दही मिला दे और उबाल आने दे। एक उबाल आने के बाद धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक पकाए, गैस से उतार के हरा धनिया मिला के गरमा गरम पराठे या रोटी के साथ परोसे।

Back to top button