आज होगा लॉन्च Honor 20S 48MP कैमरे के साथ, Honor Play 3 भी हो सकता है पेश

Honor आज अपने दो स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर सकता है। कंपनी अपने जून में लॉन्च हुए Honor 20 सीरीज का एक और स्मार्टफोन Honor 20S आज लॉन्च करेगा। इस स्मार्टफोन के साथ Honor Play 3 भी लॉन्च कर सकता है। Honor Play 3 के रिटेल बॉक्स को हाल ही में स्पॉट किया गया है।

उम्मीद की जा रही है कंपनी अपने इस गेमिंग स्मार्टफोन को भी आज लॉन्च कर सकती है। Honor 20S की बात करें तो इसमें भी Honor 20 सीरीज के बेस वेरिएंट Honor 20i की तरह ही ट्रिपल रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच के साथ लॉन्च कर सकता है। Honor 20S के लॉन्च इवेंट के पोस्टर में इसके बैक पैनल को देखा जा सकता है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश देखे जा सकते हैं।
Honor 20S के संभावित फीचर्स
Honor 20S के फीचर्स की बात करें तो इसमें सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। जारी किए गए प्रमोशनल पोस्टर में इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसमें या तो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर या फिर साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन के साथ दिया जा सकता है।
Honor 20S में Kirin 810 7nm चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 6.26 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन दो रैम ऑप्शन 6GB/8GB में आ सकता है। फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो अन्य कैमरे दिए जा सकते हैं। फोन एंड्रॉइड 9 पाई के साथ आ सकता है और पावर के लिए इसमें 3,750 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Honor Play 3 के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें Kirin 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसे चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर स्पॉट किया गया है। Honor Play सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह ही इसे भी एक गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है।





