आज ही डिनर में बनाये स्पेशल वस्तु कोफ्ता
कई बार यह समझ में नहीं आता है कि डिनर में क्या बनाया जाए। अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में है तो आज हम आपके लिए टेस्टी वस्तु कोफ्ते की रेसिपी लेकर आए हैं। यह आपके बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आएगी। आइए जानते हैं टेस्टी वस्तु कोफ्ता बनाने की रेसिपी।

ग्रेवी बनाने के लिए-
मक्खन- 1 टेबलस्पून,टमाटर की प्यूरी- 1 कप,ताजा क्रीम- 1/4 कप,प्याज का पेस्ट- 2,चीनी- 1 टेबलस्पून,लहसुन का पेस्ट- 1 टीस्पून,अदरक- मिर्च का पेस्ट- 1 टेबलस्पून,कसूरी मेथी- 1 टीस्पून,गरम मसाला- 1 टीस्पून,काजू पाउडर- 2 टेबलस्पून,जीरा पाउडर- 1 टेबलस्पून
गार्निश के लिए-
कद्दूकस किया हुआ चीज,फ्रेश क्रीम,हरा धनिया,काजू
1- वस्तु कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर में लौकी व मिक्स वेजिटेबल को दरदरा पीस लें।अब इन्हें अपने हाथों से निचोड़ कर इनका सारा पानी निकाल दें।
2- अब एक कटोरे में ऑयल के अतिरिक्त कोफ्ते की सारी सामग्री डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिलावट के मीडियम साइज के बॉल्स बनाकर एक प्लेट में रख ले।
3- अब एक पैन में ऑयल गर्म करके कोफ्ते को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब इन्हे निकालकर टिशु पेपर पर रखें। जिससे इनका ज्यादा तेल निकल जाए।
4- अब एक दूसरे पैन में थोड़ा सा मक्खन डालकर पिघला ले। अब इसमें एक कप टमाटर प्यूरी, प्याज का पेस्ट, आधा कप क्रीम, एक चम्मच अदरक मिर्च का पेस्ट व एक चम्मच लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई करें।
5- मसाला फ्राई हो जाने के बाद इसमें एक चम्मच चीनी, एक चम्मच कसूरी मेथी, एक चम्मच गरम मसाला, दो चम्मच काजू पाउडर व एक चम्मच जीरा पाउडर डालकर पकाएं।
6- अब प्लेट में कोफ्ते रखकर उस पर तैयार की हुई ग्रेवी डालें। अब इसके बाद इसके ऊपर चीज, काजू, क्रीम व हरे धनिए को डालकर गार्निश करें।
7- लीजिए आपके वस्तु कोफ्ते तैयार है। अब इन्हें गर्मागर्म सर्व करें।





