आज ही के दिन इस महान खिलाड़ी ने रचा था इतिहास, टूटे जबड़े के साथ अकेले ही बजाया था पाकिस्तान का बैंड

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने 20 साल पहले आज ही के दिन (7 फरवरी) को टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। जम्बो ने यह कारनामा दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। 7 फरवरी 1999 को बनाया यह कीर्तिमान फैंस आज तक नहीं भूल पाए हैं।आज ही के दिन इस महान खिलाड़ी ने रचा था इतिहास, टूटे जबड़े के साथ अकेले ही बजाया था पाकिस्तान का बैंड

इस टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाकर पाकिस्तान को 172 पर ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शानदार बल्लेबाजी की। साथ ही ओपनर सदगोपन रमेश (96) की बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 339 रन बनाए और मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 420 रन का लक्ष्य रखा।

पाकिस्तान की टीम यह मैच ड्रॉ कराने के लिए खेल रही थी, लेकिन कुंबले ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और भारतीय टीम को 212 रन से शानदार जीत दिलाई।

बेंगलुरु में जन्मे कुंबले के नाम 132 टेस्ट में कुल 619 विकेट दर्ज हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 271 मैचों में कुल 337 विकेट लिए। कुंबले के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 1136 विकेट हैं।

कुंबले एक टेस्ट पारी में 10 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज और पहले भारतीय बने थे। उनसे पहले जिम लेकर ने एक टेस्ट पारी में सभी 10 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की थी। कुंबले ने मैच की पहली पारी में भी 4 विकेट लिए थे और वह कुल 14 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।

Back to top button