आज से शुरू होगी सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2026 आज से शुरू होगी। यह 11 से 31 मई के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में आयोजित की जाएगी। सीयूईटी-यूजी के लिए 15,68,866 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
यह भारत में और 13 देशों के 14 अंतरराष्ट्रीय शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें शारजाह और अबू धाबी (यूएई), रियाद (सऊदी अरब), कुवैत, काठमांडू (नेपाल), दोहा (कतर), मस्कट (ओमान), मनामा (बहरीन), सिंगापुर, कुआलालंपुर (मलेशिया) और वाशिंगटन डीसी शामिल हैं।
विश्व स्तर पर आयोजित होगी परीक्षा
यह परीक्षा विश्व स्तर पर आयोजित होने वाली सबसे बड़ी कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं में से एक है। कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपनी आस्था से जुड़ी चीजें पहनने की अनुमति होगी, बशर्ते वे तलाशी के लिए केंद्र पर काफी पहले पहुंच जाएं। एनटीए ने कहा, “इस बात पर जोर दिया जाता है कि ‘कलावा’ जैसे धार्मिक धागे पहनने की अनुमति है।”





