आज से शुरू हुआ लखनऊ महोत्सव, सीएम योगी करेंगे महोत्सव का उद्घाटन

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। ‘अटल संस्कृति-अटल विरासत’ थीम पर लखनऊ महोत्सव का आगाज आज (रविवार) से स्मृति उपवन में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। पांच दिसंबर तक चलने वाले आयोजन में दुकान, स्टॉल व पवेलियन का संचालन 26 नवंबर से शुरू होगा।

खास बात है कि उद्घाटन वाले दिन परिसर में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। महोत्सव स्थल सीसीटीवी व ड्रोन की निगरानी में रहेगा। परिसर में शिल्प कला से जुड़ी सामग्री के प्रदर्शन व बिक्री के लिए बने 300 स्टॉल लगेंगे।

15 रुपये में चारबाग से महोत्सव स्थल तक ले जाएगी बस
महोत्सव स्थल के लिए छह रूट पर 50 सिटी बसें चलाई जाएंगी। इनमें 30 गोमतीनगर एवं 20 दुबग्गा डिपो की बसें शामिल हैं। चारबाग से यात्री 15 रुपये किराया देकर सीधे महोत्सव स्थल तक पहुंच सकेंगे। बाराबंकी, देवा शरीफ, माती के आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं।

महोत्सव स्थल का किराया
रूट नंबर–कहां से– रुपये
12–बाराबंकी–45
11–बीबीडी–35
45–गोमतीनगर–35
23–इंटीग्रिल यूनिवर्सिटी–35
44 बी–कैसरबाग–25
25–चारबाग–15

Back to top button