आज फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर का क्या हैं हाल

पट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है. तेल की कीमतें बढ़ने के बाद अब रोजाना तौर पर कम हो रही हैं, लेकिन अभी रोजाना तौर पर हो रही कटौती के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम अभी भी कुछ खास नीचे नहीं आए हैं. शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे और डीजल के दाम में 14 पैसे की गिरावट हुई है. इस गिरावट के बाद दिल्ली में पेट्रोल 79.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.64 प्रति लीटर हो गया हैं. वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 84.68 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.18 रुपए प्रति लीटर हैं.आज फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर का क्या हैं हाल

 गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे और डीजल के दाम में 16 पैसे की गिरावट हुई थी. इस गिरावट के बाद दिल्ली में पेट्रोल 79.37 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.78 प्रति लीटर हो गए थे. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 84.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.32 रुपए प्रति लीटर के भाव पर बिक रहे थे. 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने इन महीनों में अपने रिकॉर्ड तोड़े हैं. इस दौरान विपक्ष ने लगातार सरकार पर बढ़ती कीमतों को लेकर हमले भी किए. वहीं, सरकार सफाई देती रही है कि बढ़ती कीमतों की वजह वैश्विक बाजार में बढ़ती क्रूड ऑयल की कीमतें हैं. केंद्र सरकार ने 4 अक्टूबर को डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 2.50 रुपए की कटौती का ऐलान किया था और राज्यों से भी ऐसा करने को कहा था. इससे लोगों को कुछ राहत तो मिली थी.

Back to top button