नास्ते में स्पेशल टेस्टी बेसन के पराठे बनाकर करें घर में सबको ऐसे खुश
सामग्री
आधा चम्मच अमचूर पावडर
नमक स्वादानुसार
एक कप गेहूं का आटा
दो चम्मच तेल
आधा कप बेसन
एक चम्मच सौंफ
एक चम्मच मिर्च पावडर
एक चम्मच गरम मसाला पावडर
विधि
बेसन का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, उसमें बेसन डाल कर गुलाबी कर लें। फिर इसे आंच से हटा कर ठंडा कर लें। इसमें सभी मसाले डाल कर मिक्स कर दें। पराठे के लिये आटे में नमक और थोड़ा थोड़ा पानी मिला कर उसे गूथें।
इसके बाद अब आटे से लोई निकाल कर छह इंच की रोटी बनाएं, उसके अंदर तैयार भरावन सामग्री भरें। फिर इसे मोड़ कर पतला पराठा बेल लें। गरम तवे पर इस पराठे को तेल लगा कर दोनों ओर सेकें। अब तैयार है आपका बेसन का पराठा।





