आज दिल्ली में सुधरा हवा का स्तर, धुंध की चादर में लिप्टा दिखा शहर

 उत्तर भारत और पहाड़ों में चलने वाली तेज हवाओं के कारण दिल्ली की हवाकी गुणवत्ता लगातार सुधर रही है. सोमवार के बाद मंगलवार को दिल्‍ली में वायु प्रदूषण का स्‍तर ‘बेहद खराब’ श्रेणी से ‘खराब’ श्रेणी में स्थिर रहा. आज दिल्ली में सुधरा हवा का स्तर, धुंध की चादर में लिप्टा दिखा शहर

केंद्र सरकार द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) के अनुसार दिल्‍ली का ओवरऑल एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स (एक्‍यूआई) सोमवार को 248 रहा. यह इंडेक्स सोमवार को 260 के पार था. यानि की मंगलवार को वायु प्रदूषण का स्तर सोमवार के स्तर से सुधर रहा है.

नई दिल्ली : उत्तर भारत और पहाड़ों में चलने वाली तेज हवाओं के कारण दिल्ली की हवाकी गुणवत्ता लगातार सुधर रही है. सोमवार के बाद मंगलवार को दिल्‍ली में वायु प्रदूषण का स्‍तर ‘बेहद खराब’ श्रेणी से ‘खराब’ श्रेणी में स्थिर रहा. 

केंद्र सरकार द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) के अनुसार दिल्‍ली का ओवरऑल एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स (एक्‍यूआई) सोमवार को 248 रहा. यह इंडेक्स सोमवार को 260 के पार था. यानि की मंगलवार को वायु प्रदूषण का स्तर सोमवार के स्तर से सुधर रहा है.

आनंद विहार इलाके के हालात बुरे
आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता गंभीर रही. 12 इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब रही जबकि 23 इलाकों में यह बेहद खराब रही. पीएम 2.5 का स्तर 179 दर्ज किया गया जबकि पीएम 10 का स्तर 338 रहा. एनसीआर क्षेत्र में एक्यूआई सबसे खराब 398 दर्ज किया गया. ग्रेटर नोएडा और नोएडा में यह बेहद खराब रहा. फरीदाबाद और गुड़गांव में वायु गुणवत्ता मध्यम स्तर की रही.

क्या है सूचकांक का पैमाना
शून्य से 50 अंक तक वायु गुणवत्ता सूचकांक को अच्छा 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 के स्तर को खराब, 301 से 400 के स्तर को बहुत खराब और 401 से 500 के स्तर को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है. केंद्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (एसएएफएआर) के मुताबिक, अगले दो दिन में प्रदूषण धीरे-धीरे बढ़ेगा और दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहेगी.

इसकी एक रिपोर्ट में कहा गया, बीते दो दिन के मुकाबले हवा की गति में कमी आने की वजह से प्रदूषण बढ़ा. मौसम संबंधी अन्य कारक पहले से प्रतिकूल चल रहे हैं. दिल्ली की वायु गुणवत्ता में रविवार को हवा की तेज गति की वजह से असामान्य सुधार देखने को मिला था.

Back to top button