आगरा में पूर्व मंत्री के घर आयकर विभाग ने मारा छापा, की छानबीन

आगरा। आगरा में समाजवादी पार्टी सरकार में कद्दावर पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर के यहां आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग की कई टीमों ने निवास और कार्यालय पर छापेमारी कर कार्रवाई की है। पूरी खबर लिखे जाने तक किसी को भी अंदर या बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई है। पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर का समाजवादी पार्टी सरकार में दबदबा रहा है।
ये भी पढ़े :-सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में वकील प्रशांत भूषण से मांगा जवाब
बुधवार सुबह आयकर की टीम सपा के पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर के घर पहुंची…सूत्रों के मुताबिक टीम को काफी समय से गड़बड़ी की जानकारी मिल रही थी। इसी को लेकर आयकर विभाग के अधिकारियों ने शहीद नगर स्थित उनके आवास और कार्यालय को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
ये भी पढ़े :-जेएनयू विवाद : कोर्ट ने फाइल के लिए पुलिस को लगाई फटकार, कहा – ऐसे लेकर थोड़े ही बैठ सकते हैं
सपा सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया था। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने उनकी फैक्ट्री का उद्घाटन भी किया था। शिवकुमार राठौर की सलोनी सरसों के तेल के नाम से बड़ी फैक्ट्री है। आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई आगरा, कानपुर और मथुरा समेत राजस्थान के जिलों में भी हुई है, ऐसी सूचनाएं हैं।





