आईआईटी छात्र को 1.80 करोड़ रुपए का पैकेज

एphpThumb_generated_thumbnail (30)जेन्सी/कानपुर

आईआईटी कानपुर के कप्यूटर साइंस के एक विद्यार्थी को ओरैकल ने 1.80 करोड़ का सालाना पैकेज दिया है। यह अब तक सबसे बड़ा पैकेज है। सत्र 2014-15 में कंप्यूटर साइंस के ही विद्यार्थी को 1.50 करोड़ रुपए का सालाना वेतन पैकेज मिला था।कैंपस सेलेक्शन के दौरान आईआईटी कानपुर के 90 फीसदी विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ है। वहीं चार विद्यार्थियों को फेसबुक ने एक करोड़ रुपए का सालाना पैकेज दिया। आईआईटी में अंतिम चरण का कैंपस सेलेक्शन कराया जा रहा है। इस दौरान 31 मार्च तक कंपनियां कैम्पस प्लेसमेंट के लिए कैम्पस आएंगी।

Back to top button