आंध्र प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र होगा 30 जनवरी से शुरू

अमरावती (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल ई-एसएल नरसिम्हन के दोनों सदनों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ यहां 30 जनवरी से शुरू हो जाएगा।
राज्य में मई में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सरकार वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पांच फरवरी को लेखानुदान पेश करेगी।
विधायक किदारी श्रवण कुमार को 31 जनवरी को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी जाएगी। पिछले साल सितंबर में भाकपा (माओवादियों) ने किदारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
ये भी पढ़ें:- हमें संविधान के मूल सिध्दांतों की रक्षा करनी चाहिए : प्रणव मुखर्जी
विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव ने बताया, ‘‘इसके बाद एक फरवरी से दिन तीन का अवकाश रहेगा।’’
उन्होंने बताया कि राज्यपाल के अभिषाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चार फरवरी को होगा।





