अरुण मोहन जोशी ने कहा-किसी को फॉलो करने के बजाय अपनी मर्जी का फील्ड चुनो

किसी को फॉलो करने के बजाय अपनी मर्जी का फील्ड चुनो। यह बात एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने ट्यूजडे को एसआरएम (आईएसटी) प्रेजेंट्स दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की तरफ से दून में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार करियर पाथवे के दूसरे दिन समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कही। एसएसपी ने छात्रों को सही करियर चुनने के टिप्स दिए।
सेमिनार का आयोजन दून में पथरी बाग, पटेलनगर स्थित ब्लेसिंग फार्म में किया गया। सेमिनार के दूसरे दिन भी दून के कई नामचीन स्कूल्स के 1000 से अधिक छात्र शामिल हुए। छात्रों ने एसआरएम की एक्सपर्ट्स टीम और मॉर्डरेटर से करियर पाथ चुनने के लिए टिप्स लिए। सेमिनार के बाद स्कूल्स के प्रिंसिपल और टीचर्स ने भी एसआरएम की एक्सपर्ट्स टीम के साथ हायर एजुकेशन में बदलता दौर सब्जेक्ट पर पैनल डिस्कशन भी किया।
मुख्य अतिथि एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि इन स्टूडेंट्स को देखकर मैं 20 साल पीछे अपने मैटिक के दिनों में चला गया हूं। उस समय मुङो पता नहीं था कि मुङो क्या करना क्या है। उस समय और आज के समय में बहुत बदलाव आ गया है। अगर आपके नम्बर अच्छे हैं तो गणित के लिए प्रीफरेंस किया जाता था। अगर मैथ में थोड़ा हाथ कमजोर हैं और पढ़ाई में अच्छे हैं तो बायो ले लो। यहीं 20 साल पहले का माइड सेट था। इस दौरान चीजें फिक्सड थी, जबकि आज चीजें बदल गई है।
अब बच्चों को खुद को समझने का मौका मिलेगा. जो एक स्टूडेंट के लिए बेस्ट करियर हो सकता है। कोई काम बड़ा छोटा नहीं होता है। इंसान की काबिलियत, उसकी मेहनत और उस काम के लिए उसकी नेचुरल कैपबिलिटीज यह डिसाइड करती है कि आपका फ्यूचर क्या होगा। अगर सिंगर अरिजीत ने डिसाइड किया होता कि उसे क्रिकेटर बनना है क्योंकि उसके पड़ोस में रहने वाला बच्चा अच्छा क्रिकेटर है तो वह कभी बड़ा सिंगर नहीं बन सकता।
हाथी का उदाहरण देते हुए एसएसपी कहा कि अगर उसे दीवार में छिपकली की तरह चढ़ाने का प्रयास किया जाए तो वह नहीं चढ़ पाएगा। इसलिए किसी दूसरे को कॉपी मत करो। खुद को जानो और खुद को पहचानो और अपने रास्ते खुद डिसाइड करो।
सेमिनार में स्टूडेंट्स ने एसआरएम की एक्सपर्ट्स टीम और मॉर्डरेटर डॉ. मुकुल शर्मा से करियर और एसआरएम यूनिवर्सिटी के बारे में कई क्वेश्चन्स भी पूछे। इस दो दिवसीय सेमिनार के दूसरे दिन दून इंटरनेशनल स्कूल, कैंम्ब्रियन हॉल, साईंग्रेस एकेडमी, जीजीआईसी राजपुर रोड, जीजीआईसी लक्खीबाग, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, न्यू स्टे¨पग स्टोन, वीआर क्लासेज के हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए।





