अयोध्या: सपा नेता की गोली मारकर हत्या, BJP विधायक पर लगा आरोप

अयोध्या: अयोध्या में सपा नेता और ठेकेदार अजय प्रताप सिंह उर्फ सोनू की संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मौत हो गई है. मृतक के परिजनों ने अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा से बीजेपी विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू तिवारी पर हत्या का आरोप लगाया है. मामला कोतवाली कैंट का है. परिजनों ने थाना कैंट में आरोपी बीजेपी विधायक के खिलाफ हत्या और रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 
जानकारी के मुताबिक, अयोध्या के थाना कैंट के कौशलपुरी फेस टू में अजय प्रताप सिंह घर में अकेले थे. उनके परिजन जब खरीददारी के लिए बाजार गए थे. परिजन जब घर लौटे, तो उन्होंने अजय को घायल पाया. आनन-फानन में घायल को अस्पातल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
मृतक अजय प्रताप सिंह सोनू बाहुबली पूर्व सपा विधायक अभय सिंह का खास माना जाता था. इस मामले में अयोध्या के एसपी सिटी का कहना है कि मृतक अजय प्रताप सिंह घर में अकेला था. घर से एक रिवाल्वर बरामद की गई है. पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.





