अयोध्या विवाद मामले में मंगलवार को होने वाली सुनवाई एक फिर टली

अयोध्या। अयोध्या मामले की मंगलवार को होने वाली सुनवाई एक बार फिर टल गई हैं। 29 जनवरी को होने वाली सुनवाई जस्टिस बोबड़े के छुट्टी पर होने के कारण स्थगित हो गई है। इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि तय नहीं की गई है।
ये भी पढ़े :-रक्षा मंत्री ने केजरीवाल और ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कही ये बात
गौरतलब है कि मुस्लिम पक्षकार ने जस्टिस ललित और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कनेक्शन को लेकर सवाल उठाए जिसके बाद जस्टिस ललित ने खुद को इस केस की सुनवाई से अलग कर लिया है। इसके अलावा हिंदू महासभा के वकील ने दस्तावेजों के अनुवाद की जांच करने की मांग की है।
ये भी पढ़े :-ED ने एक बार फिर वकील गौतम खेतान को किया गिरफ्तार
बता दें कि 10 जनवरी को हुई सुनवाई को 29 जनवरी के लिए टाल दिया गया था। उस दिन इस मामले में एक और तारीख मिलने के बाद कोर्ट के बाहर खड़े लोगों का गुस्सा बढ़ गया था। इससे नाराज लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। एक गुट ने तो चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर रासुका लगाने तक की तख्ती लहरा डाली थी।





