अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन पांच अगस्त को, पीएम मोदी होंगे शामिल

लखनऊ। करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फैसला ले लिया गया है। पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या जाएंगे। भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा गया था। उन्हें तीन अगस्त व 5 अगस्त की तिथि दी गई थी। इस पर पीएमओ ने पांच अगस्त पर मुहर लगा दी है।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री अयोध्या में पांच अगस्त को दिन में 11 बजे से दोपहर करीब एक बजे तक रहेंगे। इसी दौरान वह भूमि पूजन करेंगे। वैसे यहां सुबह आठ बजे से ही भूमि पूजन के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय कहना है कि प्रधानमंत्री पांच अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होंगे। यह राम मंदिर 161 फ़ीट ऊंचा होगा।

अयोध्या में बनने वाले रामंदिर का नक्शा करीब 37 साल पहले बनाया गया था। इस मंदिर को और अधिक भव्य और बड़ा बनाने के लिए इसमें थोड़ा बदलाव किया जा रहा है।

Back to top button