अमृतसर ईस्‍ट से चुनाव लड़ेंगें सिद्धू, भरा नामांकन बोले- कोई निजी लड़ाई नहीं

अमृतसर। कांग्रेस में शामिल होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को अमृतसर ईस्‍ट से नामांकन भर दिया है। नामांकन दाखिल कर बाहर निकले सिद्धू ने कहा कि मैं अपने लिए चुनाव नहीं लड़ रहा हूं और मुझे कोई पद नहीं चाहिए। इस बार पंजाब पंजाबीयत और हर पंजाबी को भी जीतना होगा। जो एकता लाएगा उसे सम्‍मान मिलेगा और जो लड़ाएगा उसे अपमान।अमृतसर ईस्‍ट से चुनाव लड़ेंगें सिद्धू

सिद्धू बिना किसी तामझाम के अमृतसर पूर्वी से नामांकन दाखिल करने जिला विकास व पंचायत ऑफिसर के कार्यालय पहुंचे। उनके साथ कई समर्थक भी थे। उन्‍होंने वहां अपना नामांकन निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर उनकी पत्‍नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू भी मौजूद थीं।

Back to top button