अमित शाह के समक्ष पूर्व आईएएस अपराजिता सारंगी ने भाजपा से मिलाया हाथ…

ओडिशा की पूर्व आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी भाजपा में शामिल हो गई हैं। वह अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।
बता दें सारंगी के वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना) को प्रधानमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 1994 बैच की ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी सारंगी 2013 से केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थीं। उनके इस साल अक्तूबर में गृह राज्य ओडिशा वापस जाने की अटकलें थीं लेकिन इससे पहले ही सितंबर में उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया था।
सूत्रों का कहना है कि वह भाजपा में शामिल होने के बाद लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।





