अमित शाह अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस-2019 का करेंगे समापन, शाम साढ़े चार बजे होगा समारोह

All India Police Science Congress 2019 नरेंद्र मोदी सरकार में गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ में करीब दो घंटा रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पुलिस मुख्यालय में दो दिनी 47वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस-2019 का समापन करेंगे। समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।

यूपी पुलिस मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग में शाम साढ़े चार बजे पुलिस साइंस कांग्रेस का समापन समारोह होगा। इससे पूर्व तीन सत्रों का आयोजन होगा। जिनमें सोशल मीडिया के महत्व, पुलिस प्रशिक्षण व क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) से जुड़े विषयों पर पुलिस अधिकारी व विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

इन तीन सत्रों को प्रमुख रूप से एडीजी आशुतोष पांडेय, राजा श्रीवास्तव, डीआइजी कलराज महेश कुमार, एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुलहरि व अन्य आइपीएस अधिकारी अपने विचार रखेंगे। इससे पहले गुरुवार को पुलिस साइंस कांग्रेस में गुरुवार को महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा से लेकर फोरेंसिक साक्ष्यों के बढ़ते महत्व पर मंथन हुआ। इसके साथ ही विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में विचार व्यक्त किए।

Back to top button