अमरिंदर सिंह ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, 4 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
पंजाब के अमृतसर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है, पठानकोट से अमृतसर आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, यह बहुत दुखद हादसा है. पूरे देश की संवेदनाएं पीड़ितों के साथ है. उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं और चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है. उन्होंने कहा कि हम रेलवे से इस घटना की जांच करेंगे.
#AmritsarTrainAccident: Punjab CM orders immediate release of Rs. 3 Cr to DC Amritsar for payment of ex-gratia to the families of the deceased. pic.twitter.com/PKU8HCgQ8p
— ANI (@ANI) October 20, 2018
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमृतसर में हुए रेल दुर्घटना पर दुख जताया है.
Saddened to learn of the tragic train accident in Amritsar India. Condolences go to the families of the deceased.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) October 20, 2018
अमृतसर रेल हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ अस्पताल पहुंचे हैं.
Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh visits Civil Hospital in Amritsar where injured have been admitted after the #AmritsarTrainAccident yesterday. pic.twitter.com/1E4hMvQEmx
— ANI (@ANI) October 20, 2018
मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह घटना स्थल पर नहीं जाएंगे. अंत समय में उन्होंने वहां जाने की योजना बदल दी. अधिकारियों ने बताया कि वहां जाने से कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता.
सिंह के वहां जाने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर गुस्साए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी.
अमृतसर हादसे वाली जगह पर भारी पुलिस बल तैनात
पंजाब के अमृतसर शहर में जोड़ा फाटक के पास हुई रेल दुर्घटना की जगह पर भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शनिवार को पंजाब पुलिस के कमांडो और त्वरित कार्यबल के जवानों की तैनाती की गई. इस हादसे में 61 लोगों की जान चली गई.
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह शनिवार दिन में घटनास्थल का दौरा करेंगे. उन्होंने इस त्रासद ट्रेन हादसे की जांच के आदेश दिए. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिऐ हादसे वाली जगह पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
इस घटना में जालंधर की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई और 72 लोग घायल हो गए. ये लोग रेल पटिरयों के पास बने मैदान में दशहरा पर्व के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम देख रहे थे. हादसे के वक्त वहां कम से कम 300 लोग मौजूद थे.
Punjab CM Capt Amarinder Singh visits Amandeep Hospital in Amritsar where injured have been admitted after the #AmritsarTrainAccident yesterday. pic.twitter.com/T6oNamqjLd
— ANI (@ANI) October 20, 2018
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने अमृतसर हादसे पर कहा है कि लोगों को भविष्य में पटरियों के नजदीक ऐसे आयोजन करने से बचना चाहिए. ड्राइवर को ट्रेन कहां स्लो करनी है, इसके लिए विशेष निर्देष दिए जाते हैं. उन्होंने बताया कि वहां एक कर्व था. ड्राइवर आगे की चीज को नहीं देख सका. उन्होंने पूछा कि हमें किस बात के लिए जांच का आदेश देना चाहिए. क्या ट्रेन स्पीड में चल रही थी इसकी जांच की जाए.
Ppl should restrain from organising such events near tracks in future.Drivers are given specific instructions on where to slow down.There was a curve, driver couldn’t have seen it.About what should we order an inquiry?Trains travel in speed only: M Sinha on #AmritsarTrainAccident pic.twitter.com/5s1PMrZCHV
— ANI (@ANI) October 20, 2018





