अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ बड़ा कीर्तिमान, वनडे और टेस्ट खेले बिना ही बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने मैदान पर उतरते ही इंटरनेशन क्रिकेट में अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है।
जिन्होंने बिना कोई टेस्ट और वनडे खेले सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही तूफानी बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर सैमुअल बद्री को पीछे छोड़ दिया है।
अब तक खेले 53 मुकाबले
अभिषेक शर्मा ने 6 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
उन्होंने अब तक 53 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
इस दौरान 52 पारियों में इस ओपनर ने 32.36 की औसत और 190.35 की स्ट्राइक रेट से 1618 रन बनाए हैं।
इस फॉर्मेट में उनके नाम 11 अर्धशतक और 2 शतक दर्ज हैं।
उनका बेस्ट स्कोर 135 रन है। इतना ही नहीं वह 19 पारियों में 7 विकेट भी ले चुके हैं।
अभिषेक ने अब तक वनडे और टेस्ट डेब्यू नहीं किया है।
बद्री ने खेले थे 52 मैच
कैरेबियाई जादुई स्पिनर सैमुअल बद्री अपने समय में वेस्टइंडीज के लिए पावरप्ले के सबसे अहम गेंदबाज हुआ करते थे। उन्होंने बिना कोई अन्य फॉर्मेट खेले अपने देश के लिए 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे।
इस लिस्ट में जिम्बाब्वे के ताशिंगा मुसेकिवा 41 मैचों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा 30 मैचों के साथ चौथे स्थान पर हैं। टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल 25 टी20I मैचों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
बिना अन्य फॉर्मेट खेले सर्वाधिक T20I खेलने वाले प्लेयर
अभिषेक शर्मा (भारत): 53 मैच
सैमुअल बद्री (वेस्टइंडीज): 52 मैच
ताशिंगा मुसेकिवा (जिम्बाब्वे): 41 मैच
नुवान तुषारा (श्रीलंका): 30 मैच
हर्षल पटेल (भारत): 25 मैच





