अभियान के अन्तर्गत वांग्मय साहित्य का 306वां सेट केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ में स्थापित

गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्री राम शर्मा आचार्य ने लिखा है साहित्य
लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर,
लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के
अन्तर्गत गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा
रचित सम्पूर्ण 77 खण्डों के वांग्मय साहित्य का 306वां सेट केन्द्रीय विद्यालय
आर.डी.एस.ओ. लखनऊ के पुस्तकालय में स्थापित
किया गया। यह वांग्मय साहित्य गायत्री
परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गायत्री ज्ञान
मंदिर इन्दिरा नगर के सक्रिय कार्यकत्री सुमन पाण्डेय एवं कांती देवी ने अपने
परिवार के उज्ज्वल भविष्य के लिए ज्ञान
दान के रूप में संस्थान के उपप्रधानाचार्य को भेंट किया।
वांग्मय स्थापना के अवसर
पर डॉ नरेन्द्र देव ने छात्र-छात्राओं को पाकेट बुक तथा एल.बी.सिंह ने सभी
शिक्षक/शिक्षिकाओं एक-एक अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।
इस अवसर पर वांग्मय
स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने वांग्मय साहित्य पर प्रकाश डालते
हुए कहा कि अपने पूर्वजों की स्मृति में किया जाने वाला ज्ञानदान एक श्रेष्ठ कार्य
है प्रत्येक जीवन जागृत आत्माओं को ज्ञान यज्ञ में भागीदारी करना चाहिये।
ज्ञानयज्ञ युगधर्म है।
कार्यक्रम के अवसर पर वांग्मय
स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा, डॉ नरेन्द्र देव, एल.बी.सिंह,
सुमन पाण्डेय, कांती देवी, मीरा वर्मा एवं विमलेश मिश्रा संस्थान के उपप्रधानाचार्य
के अतिरिक्त संस्थान के सभी शिक्षक/शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।





