अभिजीत सरकार व प्रदीप राय को यूपी ओलंपिक एसोसिएशन ने दी बधाई

 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आइस स्केटिंग संघ के हाल ही में हुए चुनाव में सहारा इंडिया परिवार से अभिजीत सरकार को अध्यक्ष व प्रदीप राय को महासचिव चुना गया। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने शुभकामनाएं दी। डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने उम्मीद जताई कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी उत्तर प्रदेश में आइस स्केटिंग खेल को बढ़ावा देने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

Back to top button