अब हवाई यात्रा के लिए अनिवार्य हो सकती है डिजिटल आईडी

अक्टूबर तक एयर टिकट बुकिंग के लिए आधार या पासपोर्ट की तरह ही यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर जारी किया जा सकता है। यहां तक कि घरेलू उड़ानों के लिए भी ये मान्य होगा। 
अब हवाई यात्रा के लिए अनिवार्य हो सकती है डिजिटल आईडी
 
हवाई यात्रियों को जल्द ही टिकट बुकिंग के समय अपनी विशिष्ट पहचान विवरणों को साझा करने की जरूरत पड़ने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार कागजरहित यात्रा की सुविधा देने पर विचार कर रही है। 

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका मंत्रालय हवाई टिकटों की बुकिंग के वक्त डिजिटल विशिष्ट पहचान को जरूरी बनाने की योजना बना रहा है। 

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी की पुलिस के साथ हुई झड़प, पुलिस ने लिया हिरासत

हवाई यात्रियों को पहले से ही हवाईअड्डे में प्रवेश करते समय अपने पहचान प्रमाण-पत्र की एक प्रति की जरूरत होती है। अब हवाई यात्रियों के लिए डिजिटल विशिष्ट पहचान जैसे आधार, पैन, पासपोर्ट नंबर का प्रस्ताव रखा जा रहा है। 

Back to top button