अब सुर्ख़ियों में रहने के लिए तेजप्रताप ने लिया LED बल्ब का सहारा

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप आजकल अपने अंदाज को लेकर चारों में रहते हैं. कभी वे दरी पर बैठकर जनता दरबार लगाते हैं तो कभी महिलाओं की दिक्कतों के समाधान के लिए थाने में जाकर धरने दे देते हैं. अब वे नए साल में 15 जनवरी को एलईडी बल्ब बांटने वाले हैं.  

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव ने जब राष्ट्रिय जनता दल (राजद) बनाया था, तो चुनाव चिन्ह लालटेन रखा था, क्योंकि लालू यादव की सोच थी कि लालटेन हर घर में रहता है और चुनाव चिह्न जनता की निगाहों में बना रहेगा. किन्तु तेजप्रताप यादव अब एलईडी के बलबूते पर अपनी राजनीति चमकाएंगे. तेजप्रताप ने कहा है कि लालटेन की रोशनी ठीक तरह से गरीबों तक नहीं पहुंच पा रही है, इसलिए अब उन्हें एलईडी बल्ब की जरुरत है.

तेजप्रताप ने कहा है कि एलईडी बल्ब की रोशनी में गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चे सही तरह से पढ़ाई कर सकेंगे. ये जमाना नई तकनीक का  है इसलिए अब इनको अपनाने की जरुरत है.  उन्होंने कहा कि वर्तमान की नितीश सरकार इसमें पूरी तरह विफल रही है. नीतीश कुमार नहीं चाहते हैं कि गरीबों के बच्चे भी पढ़ाई करें पढ़ें लेकिन अब राजद उनके घरों में रोशनी पहुंचाएगी और विरोधी धराशायी हो जाएंगे.  सुजीत परमार, तेजप्रताप को ये एलईडी बल्ब उपलब्ध करा रहे हैं. सुजीत परमार राजद में करीब 20 सालों से है और परमार की मानें तो उनकी यह चाहत है कि उनके कंपनी से निकला हुआ बल्ब पहले गरीबों तक पहुंचे.

Back to top button