CWC 2019: अब भी भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है सेमीफाइनल का महामुकाबला, जानें कैसे…

आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 अब रोचक दौर में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट में भारत की पहली हार से अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमों का गणित बदल सकता है. वर्ल्ड कप के 38वें मैच में भारत की हार और इंग्लैंड की जीत से पॉइंट टेबल में कई समीकरण बनते नजर आ रहे हैं. एक गणित ऐसा भी बन सकता है, जिसमें भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं.
कैसे होगा भारत-पाकिस्तान में सेमीफाइनल ?
इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने नॉकआउट के लिए पहले ही क्वालिफाई कर लिया है. वहीं, दूसरे नंबर पर इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक जीत की जरूरत है. उसका मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश से है. वहीं, पाकिस्तान को 4 नंबर की पोजिशन तब मिलेगी जब इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को हरा देगी. अगर ऐसा होता है तो इंग्लैंड 12 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी.
टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका, विजय शंकर वर्ल्ड कप से हुए बाहर
वहीं, पाकिस्तान की टीम अगर बांग्लादेश को हरा देती है तो न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के पॉइंट्स (11-11) बराबर हो जाएंगे. लेकिन यहां से पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी. तभी माइनस में चल रहा उसका रन रेट प्लस में पहुंचेगा और न्यूजीलैंड के रन रेट को पार कर पाएगा. पाकिस्तान ऐसा करने में सफल होता है, तो फिर न्यूजीलैंड 11 अंक होते हुए भी टॉप 4 से बाहर हो जाएगा और पाकिस्तान का सेमीफाइनल खेलने का सपना साकार हो जाएगा.





