अब बिना पैसे के खरीद सकते हैं सोना, EMI ऑप्शन सुनकर खुशी से हो जाएगे पागल…

आज अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2019) है, जिसकी वजह से सोने की जबरदस्त खरीदारी हो रही है. आज के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है. ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग-अलग कंपनियां तरह-तरह की छूट दे रही हैं. अगर आप भी सोना खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपके पास एकमुश्त पैसा नहीं है तो सोच में पड़ने की जरूरत नहीं है. कई ज्वैलर्स कंपनियों ने EMI विकल्प निकाला है, जिसका लाभ उठाकर सोने की खरीदारी कर सकते हैं.

आपको जितनी ज्वैलरी खरीदनी है उसका 20-25 फीसदी तक एकमुश्त भुगतान करना होगा. हर महीने की EMI बना दी जाएगी. इसके अलावा आप फिलहाल एडवांस बुकिंग कर सोना बुक सकते हैं. बाद में पूरा पैसा जमा कर सोना खरीद सकते हैं. आपसे वहीं कीमत ली जाएगी जो आपसे एडवांस बुकिंग के समय फिक्स की गई थी.

ज्वैलर्स एडवांस बुकिंग और किस्तों में सोना खरीदने के पीछे तर्क देते हैं कि इस स्कीम से एक तो अक्षय तृतीया के दिन होने वाली भीड़ से बचा जा सकता है और इसका एक बड़ा फायदा यह होता है कि पैसा नहीं होने पर भी आप आराम से सोना खरीद सकते हैं. साथ ही इस स्कीम से सोने की बिक्री लगभग 30 फीसदी तक बढ़ जाती है.

भारत आए 100 से ज्यादा अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधि, देश बनने जा रहा है…

इसके अलावा आज तमाम कंपनियों की तरफ से छूट और कैशबैक ऑफर किया जा रहा है. अलग-अलग कंपनियां 5 से 25 फीसदी तक छूट ऑफर कर रही हैं. SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर कैशबैक और छूट अलग से मिलता है. इसके अलावा मेकिंग चार्ज पर भी भारी छूट मिल रही है.

Back to top button