अब दिल्ली में ही देख सकेंगे दुनिया के 7 अजूबे, खर्च करने होंगे बस चंद रुपये

दुनिया के सात अजूबों का दीदार करने के लिए लोगों को पहले दुनिया के अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता था, लेकिन जनवरी के तीसरे हफ्ते से दिल्ली में ही इन मशहूर स्मारकों का दीदार किया जा सकेगा।

सराय काले खां के पास बन रहे राजीव गांधी स्मृति वन में मेटल स्क्रैप से 7 वंडर पार्क डेवलप किया जा रहा है
दरअसल, सराय काले खां के पास बन रहे राजीव गांधी स्मृति वन में मेटल स्क्रैप से 7 वंडर पार्क डेवलप किया जा रहा है, जिसमें दुनिया के सातों अजूबों के प्रतिरूप बनाए जा रहे हैं। खबर है कि इसे तैयार करने में साउथ एमसीडी ने करीब 4.7 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

इस पार्क का नाम वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड रखा गया है। इस पार्क को कुल 10 एकड़ में बनाया गया है
इस पार्क में लोग सात अजूबों को तो देख ही सकते हैं। साथ ही यहां पर मॉर्निंग वॉक और बच्चों के खेलने के लिए रबड़ का प्लेटफॉर्म भी बनाया गया है। रबड़ के प्लेटफॉर्म पर खेलने से बच्चों को चोट नहीं लगेगी। इस पार्क का नाम वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड रखा गया है। इस पार्क को कुल 10 एकड़ में बनाया गया है। इसमें एमसीडी का अलग-अलग स्टोर लिया गया है।

पार्क में एफिल टावर की ऊंचाई 60 फीट है
पार्क में बनाए जा रहे एफिल टावर की ऊंचाई 60 फीट है, तो वहीं पीसा मीनार की 25 फीट, पिरामिड 18 फीट ऊंचा है, तो कोलोसियम 15 फीट का बनाया गया है। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी 30 फीट ऊंचा है। ताजमहल की ऊंचाई 20 फीट है, लेकिन सात अजूबों में सबसे ज्यादा ऊंचा एफिल टावर है।

Back to top button