अब घर बैठे मंगा सकते हैं अपनी पसंदीदा शराब, इस कंपनी ने शुरू की होम डिलीवरी

शराब पीने वालों के लिए एक खुशखबरी। अब आपको इसे खरीदने के लिए दुकानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इसकी डिलिवरी भी अब आपको घर बैठे होगी। इससे पहले डीजल खरीदने के लिए भी एक कंपनी ने अपनी सर्विस को शुरू किया था। 

ऐप पर देना होगा ऑर्डर
आपको घर पर शराब मंगाने के लिए ऐप पर ऑर्डर करना होगा। देश में पहली बार बंगलूरू में एक स्टार्टअप कंपनी हिपबार ने यह सर्विस लॉन्च की है। स्टार्टअप कंपनी का दावा है कि ऐसा करने के लिए उसने काफी कड़े नियम बनाए हैं, जिसके बाद ही लोगों को शराब का ब्रांड उनको दिया जाएगा।
आधार से लिंक होगी डिलिवरी
जो नियम कंपनी ने बनाए हैं उसके मुताबिक केवल 21 साल से अधिक आयु के लोगों को शराब की डिलिवरी की जाएगी। इसके लिए लोगों को शराब डिलिवर करने से पहले उनका आईडी प्रूफ जैसे की आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आदि से उम्र को वैरिफाई किया जाएगा।
सबसे पहले लोगों से आधार मांगा जाएगा और इसको डिलिवरी देने वाला शख्स अपने डिवाइस पर वैरिफाई करेगा। ऑनलाइन वैरिफिकेशन के बाद ही डिलिवरी एजेंट कस्टमर को शराब देगा।
इसके अलावा ऑर्डर केवल घर पर ही डिलिवर होगा। किसी भी तरह के पब्लिक प्लेस या फिर ऑफिस में शराब की डिलिवरी नहीं की जाएगी। ऐप पर आपके डिवाइस की लोकेशन से 3 किलोमीटर के दायरे में मौजूद स्टोर से शराब को डिलिवर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: 60 सालों से कहां गुम हो गई धर्मेंद्र की ये दो बेटियां, कभी शक्ल तक नहीं देखी होगी
80 से अधिक बार के साथ मिलाया हाथ
कंपनी ने बंगलूरू में मौजूद 80 से अधिक बार और 100 स्टोर के साथ टाईअप किया है, जो इस सर्विस को देंगे। इसके लिए कंपनी ने करीब 7 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी को आरबीआई की तरफ से मोबाइल वॉलेट का लाइसेंस मिला हुआ है।





