अपनी सांवली त्वचा को इन नुस्खों से बनाएं चमचमाता

सुंदर दिखने के लिए लड़कियां बहुत कुछ करती हैं. डार्क स्किन वाली लड़कियां अक्सर खुद को गोरा बनाने के लिए अलग अलग नक्शे अपनाती हैं. हालाँकि सांवले रंग से अब किसी को इतना फर्क  नहीं पड़ता क्योंकि मेकअप में इतनी चीज़ें आ गई हैं जिससे वो अपने लुक को फेयर बना लेती हैं. लेकिन प्रोडक्ट का इस्तेमाल आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को चमचमाता बना सकते हैं.

ऐसे निखारें त्वचा की रंगत:
* सांवली त्वचा के  लिए बेसन काफी असरदार औषधि है. कच्चे दूध, बेसन और नींबू के रस का मिश्रण बनाएं तथा इसे चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट के बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें.
* नींबू के रस और हल्दी से सांवली त्वचा के लिए काफी अच्छा मास्क बनता है. इससे त्वचा में काफी निखार आता है.
* एलो वेरा का गूदा, हल्दी पाउडर और दूध सांवली त्वचा को गोरा करने के काफी प्रभावशाली उपाय हैं. इन तीनों को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं. इसे धन से पहले १५ मिनट तक चेहरे पर रखें.
* सांवले रंग को दूर करने के लिए हफ्ते में 3 से 4 बार नारियल के तेल से चेहरे की मसाज करें.
* हल्दी, बेसन, दूध की मलाई को मिलकर इसका लैप चेहरे पर 1 घंटे तक लगाए रखे फिर पानी से मुह धो ले.

Back to top button