अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भारत लाए गए दो और दलाल

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले में क्रिश्चन मिशेल को भारत लाने के बाद अब इस मामले के दो और आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। भारतीय एजेंसियों ने दुबई के अकाउंटेंट राजीव सक्सेना और दीपक तलवार को भारत प्रत्यर्पित करवाने में सफलता हासिल कर ली है।
ये भी पढ़ें :-दो युवकों ने लड़की पर फेंका तेजाब, पूरा चेहरा झुलसा
आपको बता दें गुरुवार को बताया कि राजीव शमशेर बहादुर सक्सेना 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर धन शोधन मामले में वांछित है और लॉबिस्ट दीपक तलवार विदेशी फंडिंग के जरिए प्राप्त 90 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का दुरुपयोग करने के मामले में ईडी तथा सीबीआई की वांछित सूची में है। इन्हें तड़के करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से दिल्ली लाया गया।
ये भी पढ़ें :-भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर और पत्रकार गिरफ्तार /
जानकारी के मुताबिक ईडी ने धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत दोनों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने उन्हें दिल्ली हवाईअड्डे इलाके से हिरासत में लिया और उन्हें बाद में दिन में यहां एक अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुबई प्रशासन ने भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर दोनों को बुधवार को पकड़ा था।





