अगले साल 10% बढ़ेगी सैलरी, इन सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा ग्रोथ!

वेतनभोगियों के लिए अगला साल खुश‍ियों की सौगात लेकर आने वाला है. एक वैश्व‍िक ब्रोकरेज फर्म की मानें तो साल 2019 में भारत में वेतन में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. 

वैश्वि‍क एडवायजरी ब्रॉक‍िंग एंड सॉल्यूशंस कंपनी विलिस टावर्स वॉटसन ने एक सर्वे किया. इस सर्वे में एश‍िया पैसिफ‍िक में भारत में सबसे ज्यादा वेतन बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है.

भारत के अलावा रिपोर्ट में इंडोनेश‍िया के लिए सैलरी में बढ़ोतरी 8.3%, चीन के लिए 6.9 फीसदी और फिलीपींस के लिए यह 6.9% फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है. इन देशों के अलावा हॉन्गकॉन्ग और सिंगापुर में 4 फीसदी बढ़ने का अनुमान है. (Photo: PTI)

Back to top button