अगर धोनी ने नही हटाया बैज तो मिल सकती है ये बड़ी सजा, करना होगा…

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के फरमान के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब क्या करेंगे? क्या वे मौजूदा वर्ल्ड कप में रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बिना ‘बलिदान बैज’ के खेलेंगे..? क्रिकेट जगत में ये सवाल सुर्खियों में है.

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग दस्तानों पर सेना के चिह्न के बने रहने की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अपील को आईसीसी ने खारिज कर दिया है. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि वह दस्तानों पर ‘बलिदान बैज’ को बनाए रखने की अनुमति नहीं दे सकती.

अब धोनी के सामने दो ही विकल्प बचे हैं. या तो वो अपने ग्लव्स बदल लें, या ग्लव्स से ‘बलिदान बैज’ को ढकने के लिए टेप लगा लें.

वर्ल्ड कप 2019 के दौरान आई होश उड़ा देने वाली बुरी खबर, धारदार हथियार से इस बड़े खिलाड़ी की हत्या

 अगर धोनी रविवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच में ‘बलिदान बैज ‘ वाले ग्‍लव्‍स पहनते हैं तो उन्‍हें फटकार लगाई जा सकती है. इससे जुड़ा दूसरा अपराध 12 महीने के भीतर होता है, तो मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया जाएगा. 

तीसरी बार अपराध का मतलब मैच फीस का 50% जुर्माना होगा. और चौथी बार ऐसा होने पर मैच फीस का 75% तक काटा जाएगा.

आईसीसी के महाप्रबंधक (स्ट्रेटेजिक कम्यूनिकेशंस) क्लेयर फर्लांग कह चुके हैं, ‘प्रत्येक विकेटकीपिंग ग्लव्स पर दो निर्माताओं के लोगो की ही अनुमति है. निर्माताओं के लोगो के अलावा किसी अन्य विजिबल (दृश्यमान) लोगो की इजाजत नहीं है.’

 

Back to top button