अगर चाहते हो लंबे बाल तो अपनाएं ये टिप्स

आज हम आपके बालों की समस्या के लिए एक रामबाण उपाय लेकर आए हैं जिससे आप अपने बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हो। आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है
बस आपको बालों पर प्याज का रस का इस्तेमाल करना हैं। आपको बता दें प्याज के रस से बालों का झड़ना और दोमुंहें बालों को दूर करने में बहुत मददगार होता है। प्याज के रस में सल्फर होता है
जो बालों को पोषण देता है जिससे बाल एकदम मुलायम और सिल्की रहते है और उनको अच्छा विकास होता है। इसलिए बहुत से लोग बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए प्याज का रस लगाते हैं।
प्याज में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण इसका रस बालों में लगाने से गिरते बालों को रोकने, रूसी और सिर के संक्रमण आदि को दूर करने में मदद मिलती है। यह घरेलू उपाय बालों को चमकदार और मजबूत बनाने के लिए अद्भुत रूप से काम करता है। अगर आप भी अपने बालों को स्वस्थ, चमकदार और लंबे बालों की चाह रखते हैं तो प्याज के रस से बने हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्याज का रस
प्याज के रस को अपने सिर पर लगायें और 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दे और तौलिये को सिर पर लपेट ले। जिससे रस अच्छे से बालों में पहुच जाए। थोड़ी देर बाद बालों को शैम्पू से धो लें।
प्याज के साथ बीयर
बीयर आपके बालों को प्राकृतिक रुप से चमकदार बनाती है। प्याज के रस को बीयर में मिक्स करके लगाने से बालों की ग्रोथ होने के साथ बाल कंडीशन भी होते हैं। बाल को बढ़ाने के लिए इस उपाय को एक सप्ताह में दो बार करें।
प्याज और नारियल का तेल
तेल के साथ प्याज के रस को मिक्स करने पर यह बालों के विकास को बढ़ाता है और बालों को पोषण भी देता है। प्याज के रस को तेल के साथ मिलाकर बालों में मसाज करें। फिर एक तौलिया लपेटें और भाप लें। यह उपाय स्कैल्प से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ जाती है।





