अगर इस उम्र में हुई है शादी तो पक्‍का शराबी बन जाएंगे आप

शादी हर इंसान का सपना होता है। आज के समय में सभी के मन में एक ही सवाल रहता है और वह यह है कि शादी के लिए सही उम्र क्या होती है। आजकल कोई भी किसी को ताने देने में पीछे नहीं है। ऐसे में यह ताने आप सभी ने हमेशा ही सुने होंगे कि शादी की उम्र होते ही शादी कर दो, वरना बच्चे हाथ से निकल जायेंगे।

कई बार 21 साल के होते ही बच्चों की शादी कर दी जाती है। लेकिन इससे बहुत बुरा असर होता है। हाल ही में इस बारे में जानकारी एक रिसर्च में हुई है। हाल ही में हुए एक नये अध्ययन के अनुसार, 21 साल की उम्र तक शादी करने वाले लोगों को शराब पीने की लत लगने की संभावना अधिक हो जाती है।
शोधकर्ता रेबेका स्मिथ ने 937 लोगों की वैवाहिक स्थिति और शराब की आदतों पर रिसर्च की है। उनके द्वारा किये गए अध्यन में यह बात निकलकर सामने आई है कि कम उम्र में शादी करने वाले युवा, परिपक्व उम्र में शादी करने वालों की तुलना में अधिक शराब का सेवन करते हैं। इसके अलावा उनके द्वारा किये गए अध्ययन में यह भी पता चला है कि 21 साल की उम्र में विवाह करने के बाद शराब का सेवन ज़िंदगी का जोख़िम बढ़ा देता है।

Back to top button