अगर आप हैं फेसबुक यूजर्स तो हो जाएं सावधान !

लखनऊ। सोशल मीडिया फेसबुक के यूजर्स के डाटा कई बार लीक हो चुके हैं। इसके बावजूद फेसबुक लापरवाह बना हुआ है और यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर कोई गंभीर कदम नहीं उठा रहा है। हर बार फेसबुक माफी मांग कर इस गंभीर मामले को नजरअंदाज कर देता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक अब करीब 81,000 यूजर्स के प्राइवेट मैसेज में सेंध लगी है और ने इन अकाउंट्स का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए किया है। रिपोर्ट की मानें तो आपके मैसेज को हैकर्स तक पहुंचाया गया है और साथ ही उसमें कई सारे बदलाव भी किए गए हैं।
हैकर्स के 120 मिलियन फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा है और वह 0.10 डॉलर यानि लगभग 7.29 रुपये प्रति अकाउंट बेचने की सोच रहा है। वहीं फेसबुक का दावा है कि किसी भी तरह का डाटा लीक नहीं हुआ है और यह रिपोर्ट फर्जी है, हालांकि फेसबुक ने यह जरूर माना है कि फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा वायरस वाले एक्सटेंशन के जरिए हैकर्स तक पहुंचा है।
फेसबुक ने एक्सटेंशन का नाम बताए बिना कहा है कि ऐसे एक्सटेंशन के जरिए हैकर्स यूजर्स की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि फेसबुक हैक हुआ है। फेसबुक के इस डाटा लीक का खुलासा सितंबर में ही हुआ था जब FBSaler नाम से एक विज्ञापन जारी हुआ।रिपोर्ट में बताया गया है कि हैक हुए अकाउंट्स में ज्यादातर अकाउंट यूक्रेन और रूस के हैं।





