अगर आप भी हैं SBI कस्टमर हैं तो फोन से तुरंत हटा दे ये App, वरना… एक बढ़ ले पूरी खबर…

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पिछले दिनों लॉकडाउन लागू किया गया था। इस दौरान ज्यादातर लेनदेन डिजिटल हो रहे थे। दरअसल, लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे और बैंक कम जाने से डिजिटल लेनदेन की मांग बढ़ गई। इसी बीच जालसाजों ने भी अपने पैंतरे चलने शुरू कर दिए और ग्राहकों को ठगने के लिए नई खोज शुरू कर दी। इसे देखते हुए SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है।

बैंक ने कहा है कि मोबाइल ऐप्स के जरिए दिन-ब-दिन बढ़ते लेनदेन से देश में धोधाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बैंक ने एक ट्वीट के जरिए लोगों से किसी भी अनाधिकृत मोबाइल ऐप (unverified App) का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है। एसबीआई ने कहा कि इस तरह के मोबाइल ऐप से जालसाज आपके डिवाइस पर नियंत्रण रखने के साथ ही आपके कॉन्टैक्ट, पासवर्ड और फाइनेंशियल अकाउंट्स तक का ऐक्सेस पा जाते हैं।
क्या है SBI का ट्वीट
SBI ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘कुछ मोबाइल ऐप्लिकेशन आपकी संवेदनशील जानकारियों को लेकर आपकी व्यक्तिगत जानकारी को उजागर कर सकते हैं। SBI आपको ऐप्स के उपयोग संबंधी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बता रहा है।’ बैंक ने ये कैप्शन देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें ग्राहकों की सुरक्षा हेतु कई टिप्स बताए गए हैं।





