अगर आप चाहते है सुन्दर त्वचा, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

डेस्क।  हर लड़की साफ़ और दमकती त्वचा चाहती है। त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए वो कई तरह के जतन भी करती है। लेकिन कभी त्वचा पर ब्लैकहेड्स उभर आते हैं, या फिर चेहरे के दाग-धब्बे उनके सर दर्द का कारण बनें रहते हैं। खास तौर पर गर्मियों में धूप का सीधा असर हमारे चेहरे पर पड़ता है। फ्रूट पील्‍स या फलों के छिलके में कई चमत्‍कारी फायदे छिपे हुए होते है। आपके चेहरे से पिम्‍पल से लेकर ब्‍लैकहेड्स तक हटाने के अलावा ये आपके चेहरे की रंगत निखारने के साथ ही चेहरे की कोमल व स्‍वस्‍थ बनाता है। फलो के छिलके से आप चे‍हरे की हर तरीके की समस्‍या का निवारण पा सकते है। अगर आप चाहते है सुन्दर त्वचा,  तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

1.सेव के छिलके- सेव के छिलके सेव जितने खाने में पौष्टिक होते है, उसके छिलके भी गोरी त्‍वचा पाने के लिए सबसे अच्‍छे स्किन ट्रीटमेंट में से एक है। सेव के छिलकों को पानी में डालकर उबाल ले। फिर ठंडा होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं। इससे रंगत बढ़ने के साथ ही चेहरे में चमक भी आएंगी।

2.दही और अनार:– अगर आपकी स्किन पर मार्क्स है तो आप यह पैक लगा सकते हैं। अनार के बीजों को अच्छी तरह पीस लें और उसमें दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें, इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें, पैक के सुख जाने पर चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

3.ग्रीन टी और अनार– खिली-खिली दमकती त्वचा के लिए अनार और ग्रीन टी का मास्क बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लंबे समय तक स्किन को फ्रेश रखती हैं।

4.अनार और शहद:– अनार के बीजों में एक चम्मच शहद मिलकर चेहरे पर लगा ले और सुखने पर ठंडे पानी से धो लें, स्किन साफ़ नज़र आएगी।

5.नींबू और अनार:– नींबू में भरपूर मात्रा में विटमिन सी होता है, और अनार में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। पीसे हुए अनार में नींबू का रस डाल लें फिर उसे चेहरे पर थोड़ी देर लगा रहने दें। फिर चेहरे को पानी से धो लें।

Back to top button