अखिलेश सरकार में मिले अनुदान पर मुलायम की बहू अपर्णा ने दी सफाई

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अखिलेश सरकार में गौसेवा के नाम पर मिले 86 प्रतिशत अनुदान पर अपनी सफाई दी है।

उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा कि अगर कोई संस्था अच्छा काम करती है तो उसे अनुदान देने में कौन सी बुराई है। मामले का खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर द्वारा सूचना विभाग से दी गई जानकारी से सामने आई थी।
ये भी पढ़े: रेप मामले में आज पूर्व सपा मंत्री गायत्री प्रजापति और 6 अन्य लोगों पर तय होंगे आरोप
आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग द्वारा गोरक्षा और गो सेवा करने वाली संस्थाओं को दिए गए अनुदान में 86% अनुदान सिर्फ अपर्णा यादव के जीव आश्रय संस्था को दिया गया। इस संस्था का संचालन अपर्णा यादव करती हैं जो कि नगर निगम के कान्हा उपवन, अमौसी में स्थित है।
वहीं, नूतन ठाकुर ने यह भी कहा कि अपर्णा की संस्था को तीन साल के लिए जमीन लीज पर दी गई थी। सपा सरकार आने पर पांच साल के लिए इसे बढ़ा दिया गया।





